79 साल की उम्र में महावीर जैन अपनाएंगे वैराग्य:19 अगस्त को सीकर में लेंगे दीक्षा, छोल भराई कार्यक्रम हुआ

Spread the love

टोंक बनेठा निवासी 79 साल महावीर प्रसाद जैन अब सांसारिक जीवन छोड़कर वैराग्य की राह पर चलेंगे। वे 19 अगस्त को सीकर में मोक्ष सप्तमी के दिन जैनेश्वरी दीक्षा लेंगे। दीक्षा से पहले अमीरगंज जैन नसिया में छोल भराई कार्यक्रम हुआ, जिसमें समाज के लोगों और महिलाओं ने शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। महावीर जैन के दो बेटे, एक पोता और चार पोतियां हैं। माता-पिता और पत्नी के निधन के बाद अब उन्होंने परिवार और कारोबार छोड़कर दीक्षा लेने का फैसला किया है।

19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी के दिन लेंगे दीक्षा

समाज के मीडिया प्रकोष्ठ मंत्री पवन कंटान कमल सर्राफ ने बताया कि महावीर प्रसाद जैन 19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी के दिन सीकर में जैनेश्वरी दीक्षा लेंगे। इसी को लेकर अमीरगंज जैन नसिया में छोल भराई का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके वैराग्य के फैसले की सराहना की और मंगलकामनाएं कीं।

समाज के पदाधिकारी और महिलाएं हुईं शामिल

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष भागचंद फूलेता, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मचंद दाखिया, महामंत्री धर्मेंद्र पासरोटिया, सहमंत्री ओम प्रकाश ककोड़, विमल बरवास, राजेश बोरदा, रमेश काला, प्रदीप नगर, रिंकू बोरदा और अनिल सर्राफ सहित समाज के कई पदाधिकारी, सदस्य और महिलाएं शामिल हुईं।

इस मौके पर सुरेंद्र अजमेरा, नेमीचंद बनेठा और श्यामलाल जैन ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संसार की मोह-माया छोड़कर मोक्ष के रास्ते पर आगे बढ़ना पुण्य और गौरव की बात है। उन्होंने महावीर प्रसाद जैन के वैराग्य भाव की सराहना करते हुए उनके दीक्षा जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

दुकान चलाते हैं, दो बेटे और पांच पोते-पोतियां

बनेठा के रहने वाले महावीर प्रसाद जैन गांव में दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में दो बेटे, एक पोता और चार पोतियां हैं। उनके माता-पिता और पत्नी का निधन हो चुका है। अब वे सांसारिक जीवन छोड़कर जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रहे हैं।

श्री दिगंबर जैन समाज अमीरगंज, टोंक ने भी महावीर प्रसाद जैन के इस फैसले की सराहना करते हुए उनके दीक्षा जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

ऋषिकेश में जापान के दो साधक बने महामंडलेश्वर:वीरभद्र मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पट्टाभिषेक, सनातन परंपरा से जुड़े

Spread the love

Spread the loveऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का अनूठा आयोजन हुआ। जापान से आए दो साधकों का सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार पट्टाभिषेक…

Read more

पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक:महाभारत- भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया श्राद्ध करने की परंपरा कैसे और किसने शुरू की

Spread the love

Spread the loveअभी पितृ पक्ष चल रहा है और आज (30 सितंबर) चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक है। इन दिनों में पितरों को याद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित