निवाई , 5 मिनिट पहले

निवाई के आश्रम घाटा करीरिया स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के तीन छात्रों को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इन छात्रों ने संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया था।

गोल्ड मेडलिस्ट का राज्य स्तर पर चयन
शारीरिक शिक्षक भंवर लाल शर्मा ने बताया- गोपालपुरा, भीलवाड़ा में हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रवि बैरवा, अंकुश बैरवा और हर्षित बैरवा ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।
प्रधानाचार्य बोले-छात्रों को मिलेगी प्रेरणा
छात्रों के चयन से स्कूल में खूशी का माहौल है। प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मिश्र और स्टाफ सदस्यों ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रधानाचार्य ने छात्रों को नियमित अभ्यास करने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय स्टाफ ने कहा कि इन छात्रों की सफलता से दूसरे विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।




