अलवर में मिठाई के डिब्बों में निकले 500-500 के नोट:जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो, बोले- लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी

Spread the love

राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने जयपुर सहित प्रदेश में लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी। हमने जो ढाई साल में काम किया है, उससे कांग्रेस के दर्द होने लगा है।

इधर, अलवर में मंगलवार रात वार्ड 42 में एक कार में से लोग मिठाई के डिब्बे उतार रहे थे। इसी दौरान वहां भीड़ इकट्‌ठा हो गई। भीड़ ने डिब्बे खोले तो मिल्ककेक के साथ 500-500 रुपए के नोट थे। पुलिस ने डिब्बों को जब्त कर लिए।

अजमेर दक्षिण के वार्ड नंबर 20 में चुनाव प्रचार के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचीं विधायक अनिता भदेल ने बुजुर्ग महिला वोटर के साथ डांस किया।

अजमेर के वार्ड 42 में आप के प्रत्याशी एक युवक को गोरिल्ला बनाकर प्रचार करने पहुंचे।

अजमेर के वार्ड 42 में आप के प्रत्याशी एक युवक को गोरिल्ला बनाकर प्रचार करने पहुंचे।

जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ रोड शो में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी ओपन जीप में सवार थे।

जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ रोड शो में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी ओपन जीप में सवार थे।

सीकर के वार्ड नंबर 27 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश किरोड़ीवाल को सिक्कों से तोला गया।

सीकर के वार्ड नंबर 27 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश किरोड़ीवाल को सिक्कों से तोला गया।

बीजेपी प्रत्याशी ने घोड़े पर बैठकर प्रचार किया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में बड़े नेता उतरे।

बीजेपी प्रत्याशी ने घोड़े पर बैठकर प्रचार किया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में बड़े नेता उतरे।

सीएम ने 1 किमी का रोड शो किया

सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक रोड शो किया। इस रोड शो के जरिए सीएम ने तीन विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 वार्डों में बीजेपी का प्रचार किया। सीएम ने 1 किमी का रोड शो किया।

बीजेपी प्रत्याशी का घोड़े पर प्रचार, कांग्रेसी के लिए प्रचार में जुटे बड़े नेता

सांगानेर विधानसभा का वार्ड 49 हॉट सीट में बदल गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने घोड़ी पर बैठकर चुनाव प्रचार किया। वहीं, इसी वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया के समर्थन में जयपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा के नेतृत्व में जनसभा की।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित