जिला-प्रमुख के पद बढ़ने पर ओबीसी सीटें क्यों नहीं बढ़ी?:हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- समान अनुपात में आरक्षण क्यों नहीं दे रहे

Spread the love

पंचायत चुनाव में जिला प्रमुख के पदों के मुकाबले ओबीसी की सीटें नहीं बढ़ने पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है। जस्टिस अनूप ढंढ की अदालत ने राधेराम गोदारा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब साल 2020 में जिला प्रमुखों के कुल 33 पदों में से ओबीसी के लिए 5 सीटें आरक्षित थीं, तो अब कुल पद बढ़कर 41 होने पर भी ओबीसी की सीटें 5 ही क्यों रखी गईं? जिला प्रमुखों की संख्या में बढ़ोतरी के बावजूद ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं बढ़ाया गया।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं को पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त महाधिवक्ता और राजकीय अधिवक्ता को याचिका की कॉपी देने के निर्देश देते हुए 8 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई तय की है।

ओबीसी आरक्षण की नए सिरे से फिर की जाए गणना

याचिकाकर्ता के एडवोकेट अरविंद शर्मा और आनंद शर्मा ने तर्क दिया कि सरकार ने जिला पुनर्गठन और नए जिलों के गठन के बाद जिला प्रमुख के कुल पदों की संख्या 33 से बढ़ाकर 41 कर दी है। इसके बावजूद पदों के अनुपात में अन्य पिछड़ा वर्ग को नियमानुसार और आनुपातिक आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई 50 प्रतिशत आरक्षण की संवैधानिक सीमा के भीतर रहते हुए ही जिला प्रमुख पदों पर ओबीसी आरक्षण की नए सिरे से पुनर्गणना की जाए और वर्ग को पंचायती राज व्यवस्था में उनका उचित और न्यायसंगत प्रतिनिधित्व दिया जाए।

सरकार खुद रिपोर्ट को सही नहीं मानती

याचिका में कहा गया कि सरकार ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुद सरकार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह से सही नहीं मानती है। सरकार ने रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक भी नहीं किया है।

इसके बाद भी ओबीसी आयोग को 21 प्रतिशत की जगह मात्र 16 प्रतिशत आरक्षण ही क्यों दिया जा रहा है। जबकि साल 2020 में 18 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। उस हिसाब से भी जिला प्रमुख में ओबीसी की सीटों की संख्या 7 होनी चाहिए।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:प्लेग का बैक्टीरिया लैब से लीक, क्या रूस छिपाने में जुटा; ट्रम्प बोले- पुतिन से बात करूंगा; आखिर अंदरखाने कैसे हैं हालात

Spread the love

Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन से न्यूमोनिया प्लेग के बारे में बात करेंगे। दरअसल, 2 अक्टूबर को रूस के साइबेरिया में दारिया शिपिलोवा…

Read more

कॉकरोच जनता पार्टी बोली- ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं:ऐसे लोगों के रहते सिस्टम ठीक नहीं होगा; पहले भी सरकार को झुकाया था, फिर प्रदर्शन करेंगे

Spread the love

Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया से बात की। दिल्ली के प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आज का एक्सप्लेनर:प्लेग का बैक्टीरिया लैब से लीक, क्या रूस छिपाने में जुटा; ट्रम्प बोले- पुतिन से बात करूंगा; आखिर अंदरखाने कैसे हैं हालात

  • October 7, 2026
आज का एक्सप्लेनर:प्लेग का बैक्टीरिया लैब से लीक, क्या रूस छिपाने में जुटा; ट्रम्प बोले- पुतिन से बात करूंगा; आखिर अंदरखाने कैसे हैं हालात

मंत्री बोले-पीएम के कार्यकाल को इतिहास में याद किया जाएगा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

  • October 7, 2026
मंत्री बोले-पीएम के कार्यकाल को इतिहास में याद किया जाएगा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

RPSC लेक्चरर-कोच भर्ती-2025:3681 अभ्यर्थियों के में डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन 12 अक्टूबर से

  • October 7, 2026
RPSC लेक्चरर-कोच भर्ती-2025:3681 अभ्यर्थियों के में डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन 12 अक्टूबर से