कॉकरोच जनता पार्टी बोली- ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं:ऐसे लोगों के रहते सिस्टम ठीक नहीं होगा; पहले भी सरकार को झुकाया था, फिर प्रदर्शन करेंगे

Spread the love

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया से बात की।

दिल्ली के प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है।

CJP के प्रवक्ता ने सौरभ दास ने कहा- ज्ञानेश कुमार गद्दार है, देशद्रोही हैं। अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी बोल दिया के ज्ञानेश कुमार झूठे नंबर वन हैं। अगर ऐसे लोग सिस्टम में बैठे रहेंगे तो देश की तरक्की कभी नहीं होगी।

वहीं, AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि हमने दिल्ली और सीजेपी ने मुंबई में प्रदर्शन किया। दिल्ली में 1000 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की। हमने पिछली बार सरकार को झुकाया था। उसी लड़ाई को हम 10 अक्टूबर को आगे बढ़ाएंगे।

10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।

CJP ने कहा- 10 अक्टूबर को दिल्ली आएं

मीडिया से बात करते हुए सौरभ दास ने कहा- सरकार को डर है कि अगर देश का युवा एकजुट हो गया तो इनकी खैर नहीं है। मैं अपील कर दूंगा कि 10 अक्टूबर को दिल्ली आएं। दिल्ली में आपको लंबे समय तक रहना होगा क्योंकि ये एक दिन की लड़ाई नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि हम जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे तब पुलिस ने बर्बरता की। लोगों के सिर फोड़े, लड़कियों के साथ बदसलूकी की, पैलट गन चलाई, बिहार में तो भाजपा सरकार ने एके 47 तक चला दी। हमें आशंका है कि इस बार दिल्ली में भी ये लोग ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 7 बड़े प्रदर्शन

2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 7 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं।

SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है।

मुंबई में प्रदर्शन के बाद दिल्ली का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर की रात करीब 10:46 बजे ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे।

दीपके ने लिखा, “अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।”

कांग्रेस ने 2 साल पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया

Related Posts

मोदी 50 मिनट में 19 बार बोले-वी विल डू इट:कहा- भारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा; बतौर PM-CM 25 साल पूरे, रिकॉर्ड बनाया

Spread the love

Spread the loveपीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ‘वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे।’ पीएम मोदी ने बुधवार…

Read more

भारतीय नाविकों वाले जहाज पर 48 घंटे में तीसरा हमला:ब्लैक सी में 2 हमले, यूक्रेनी ड्रोन तेल टैंकर से टकराया; होर्मुज में भी 1 जहाज पर अटैक

Spread the love

Spread the loveहमले के बाद मंगलवार को तेल टैंकर पर आग लग गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। रूस के ब्लैक सी तट के पास एक तेल टैंकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

  • October 7, 2026
8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा

  • October 7, 2026
5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा

सन्देडा में चरागाह भूमि से हटा सालों पुराना अतिक्रमण:राजस्व विभाग ने 165 बीघा जमीन खाली कराई, ग्रामीणों की सही सीमांकन की मांग

  • October 7, 2026
सन्देडा में चरागाह भूमि से हटा सालों पुराना अतिक्रमण:राजस्व विभाग ने 165 बीघा जमीन खाली कराई, ग्रामीणों की सही सीमांकन की मांग