सेव ऑफ हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक श्री अरिहंत सिंह चरड़ास को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएँ

विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय सेव ऑफ हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक श्री अरिहंत सिंह चरड़ास का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिचितों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता की कामना की।





श्री चरड़ास द्वारा विरासत संरक्षण एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शुभचिंतकों ने कहा कि “विरासत केवल इतिहास की पहचान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य धरोहर है।” जन्मदिन के अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ समाज एवं विरासत संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर योगदान देते रहें।





