SSC 2026 एग्जाम शेड्यूल जारी:IBPS PO मेन्स और BPSC समेत कई एग्जाम से डेट क्लैश, सेंटर दूर – दूर होने से पहुंचना मुश्किल

Spread the love

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। इस शेड्यूल में जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा व कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL) शामिल हैं। उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

इस एग्जाम की तारीखें और शिफ्ट का टाइम इसी महीने में होने वाली अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ क्लैश हो रही है। इससे स्टूडेंट्स इस कंफ्यूजन में है कि कौन सी एग्जाम दें और कौन सी न दी जाएं।

IBPS PO/MT-XVI मेन्स के साथ क्लैश

4 अक्टूबर 2026 को IBPS PO/MT-XVI मेन्स एग्जाम तय की गई है। यह एग्जाम दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। SSC CGL टियर – 1 एग्जाम 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच कई शिफ्ट में हो रही है। इसकी शिफ्ट सुबह 9 से 10 बजे, 11:45 से 12:45, दोपहर 2:30 से 3:30 और शाम को 5:15–6:15 है।

IBPS PO/MT-XVI 4 अक्टूबर, दोपहर 1 बजे से होगी। इसी दिन SSC CGL Tier-1 की दोपहर और शाम की शिफ्ट उम्मीदवारों के लिए एग्जाम क्लैश बन सकता है। खासतौर से उम्मीदवारों के लिए CGL की दोपहर 2:30 से 3:30 और शाम 5:15 से 6:15 पर दोनों एग्जाम में शामिल होना संभव नहीं होगा।

RRB एग्जाम से भी डेट क्लैश

RRB सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जा रही है। इसके RRB सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम सिटी डिटेल्स की जानकारी जारी हो चुकी है।

इसी तरह 27 और 28 अक्टूबर 2026 को RRB ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए सीबीटी – 1 का नोटिस जारी किया है। इन्हीं दो दिनों में SSC CGL टियर – 1 एग्जाम भी है।

BPSC प्रीलिम्स के साथ क्लैश

4 अक्टूबर 2026 को अगर आपकी SSC CGL एग्जाम सुबह 11:45 से 12:45 बजे की शिफ्ट में है, तो बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा ( दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे) के साथ टाइम ओवरलैप होगा। SSC CGL उसी दिन दोपहर 12:45 बजे खत्म होगी।

CGL का पेपर खत्म होने से 45 मिनट पहले ही BPSC का पेपर शुरू हो चुका होगा, इसलिए दोनों परीक्षाओं में एक साथ बैठना असंभव है।

किसी एक एग्जाम को चुनने पर मजबूर

इसके अलावा, एग्जाम सेंटर के बीच की दूरी और दोनों एग्जाम की रिपोर्टिंग व एंट्री नियमों की वजह से एक ही दिन इन दोनों शिफ्ट में शामिल हो पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में उम्मीदवारों को किसी एक एग्जाम को चुनना होगा।

DSSSB और MPESB एग्जाम भी उन्हीं दिनों में

DSSSB ASO की परीक्षा 21 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच अलग – अलग शिफ्ट में होगी। इसके तहत 606 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं MPESB Group-2/Sub-Group-4 की परीक्षा 23 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच है। इसकी रिवाइज्ड वैकेंसी लगभग 2,299 है। इन दोनों परीक्षाओं की तारीख भी SSC एग्जाम से क्लैश हो रही हैं।

हालांकि SSC की ये सभी तारीखें अभी प्रपोज्ड डेट्स हैं। आयोग बाद में किसी नोटिस के जरिए इनमें बदलाव कर सकता है इसलिए उम्मीदवारों को SSC की ओर से जारी होने वाले आगे के नोटिस पर नजर बनाए रखनी होगी।

SSC एग्जाम का महत्व :

SSC यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (कर्मचारी चयन आयोग) भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कर्मचारियों की भर्ती करने वाली प्रमुख सरकारी संस्था है। SSC की परीक्षाएं देश के लाखों उम्मीदवारों को केंद्र सरकार की नौकरी पाने का अवसर देती हैं।

इन एग्जाम में देशभर के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। SSC हर साल अलग-अलग परीक्षाओं के माध्यम से खाली पदों पर भर्ती करता है। इस भर्ती के लिए पद के अनुसार 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अलग – अलग मंत्रालयों का वर्क एक्सपीरियंस

SSC एग्जाम में सिलेक्शन के बाद सरकारी सेवा के नियमानुसार सैलरी और अलाउंस मिलते हैं। इसके साथ ही विभागीय परीक्षाओं और प्रमोशन होने पर आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। अलग-अलग मंत्रालयों में काम करने का अनुभव मिलता है।

SSC एग्जाम शेड्यूल 2026: ऐसे करें चेक

  • स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर SSC शेड्यूल ऑफ एग्जामिनेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया नोटिस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इस शेड्यूल को डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे

Spread the love

Spread the loveदिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी (CSL) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा कि नए…

Read more

स्कूलों में 3-16 अक्टूबर तक चलेगा ईट राइट स्कूल अभियान:बच्चों को स्वस्थ खान-पान, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के प्रति किया जाएगा जागरूक

Spread the love

Spread the loveजांच किट अब स्कूली के दूध, घी समेत खान पान सामग्री में मिलावट का पता आसानी से चल सकेगा। बच्चों को स्वस्थ खान-पान, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

  • October 5, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

  • October 5, 2026
कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे

  • October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे