बीसलपुर बांध में चौथे दिन घटा 1 सेमी पानी:जलस्तर 314.10 आरएल मीटर, बारिश थमने से आवक कम

Spread the love

राजस्थान के टोंक, अजमेर और जयपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया और जिले में बारिश का दौर थमने के साथ ही बांध में पानी की आवक भी कम हो गई है। बीते 24 घंटे में बांध का जलस्तर एक सेंटीमीटर घट गया। इसके बाद सोमवार को बांध का जलस्तर 314.10 आरएल मीटर रह गया है। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।

बांध में अभी सवा मीटर से ज्यादा पानी की जरूरत

बारिश का दौर थम गया है और बांध अभी करीब सवा मीटर खाली है। ऐसे में अब इसके पूरी क्षमता तक भरने की संभावना कम होती जा रही है। हालांकि मौजूदा जलस्तर से टोंक, अजमेर और जयपुर में पेयजल सप्लाई पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। पेयजल के लिए बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। चिंता किसानों की रबी फसलों की सिंचाई को लेकर है। अगर बांध पूरा नहीं भरता है तो किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलना मुश्किल हो सकता है।

त्रिवेणी का गेज 230 मीटर, आवक काफी कम

बांध को पूरा भरने के लिए अभी सवा मीटर से ज्यादा पानी की जरूरत है। वहीं बारिश का दौर फिर थमने और जलस्तर गिरना शुरू होने से पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंचने की उम्मीद कम हो गई है। अभी त्रिवेणी का गेज 230 मीटर है और पानी की आवक काफी कम बनी हुई है।

टोंक, अजमेर और जयपुर की एक करोड़ से ज्यादा आबादी के लिए रोजाना करीब 950 एमएलडी पानी की खपत होती है। इससे बांध का जलस्तर रोजाना करीब डेढ़ से दो सेंटीमीटर तक कम हो रहा है। अब पानी की आवक जलस्तर बढ़ने के लिए जरूरी मात्रा में नहीं हो रही है।

तीन दिन बढ़ने के बाद चौथे दिन गिरा जलस्तर

बीसलपुर बांध का जलस्तर लगातार तीन दिन बढ़ने के बाद चौथे दिन सोमवार को एक सेंटीमीटर गिर गया। अब अगर बांध के भराव क्षेत्र में तेज बारिश नहीं होती है तो जलस्तर में गिरावट जारी रह सकती है। ऐसी स्थिति में बांध के भरने की उम्मीद कम होने के साथ ही रोजाना करीब एक से डेढ़ सेंटीमीटर तक जलस्तर घटने की संभावना है।

जिले में ज्यादातर जगह दहाई तक नहीं पहुंचा बारिश का आंकड़ा

वहीं, जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान टोडासिंह के रेन गेज सेंटर को छोड़कर अन्य रेन गेज सेंटरों पर बारिश का आंकड़ा दहाई तक भी नहीं पहुंच पाया। यानी ज्यादातर जगह मामूली बारिश ही हुई है। सोमवार को सूर्य भी साफ दिखाई दे रहा है। तापमान बढ़ने के आसार हैं और बारिश की संभावना नहीं है।

Related Posts

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

Spread the love

Spread the loveकमजोर मानसून के कारण राजस्थान के सामने 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा खड़ा हो गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के…

Read more

बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:राज्य का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित; यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Spread the love

Spread the loveबिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है