LPG सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन में होगी:गांवों में 45 दिन का नियम खत्म; युद्ध से गैस किल्लत के बाद बढ़ाई थी समय सीमा

Spread the love

राजस्थान के गांवों में LPG उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा में बदलाव किया गया है। घरेलू रसोई गैस की अगली बुकिंग के लिए निर्धारित अंतराल 20 दिन कम कर दिया है। अब ग्रामीण उपभोक्ता 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे।

मार्च में ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के कारण हुई गैस किल्लत के बाद मंत्रालय ने गांवों में सिलेंडर बुकिंग के लिए 45 दिन का राइडर लगाया था। अब इस बदलाव से नियमित रूप से LPG सिलेंडर की जरूरत वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों को दिए आदेश

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों में तीनों प्रमुख तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) को अब शहरी गैस उपभोक्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 25 दिन निर्धारित करने के लिए कहा है। शहरी क्षेत्रों में पहले से 25 दिन का अंतर लागू था।

LPG सप्लाई में सुधार होने पर मंत्रालय ने की समीक्षा

युद्ध बंद होने के बाद LPG की सप्लाई की स्थिति में सुधार और लंबित बुकिंग ऑर्डर यानी बैकलॉग में काफी कमी आने के बाद मंत्रालय ने इस व्यवस्था की समीक्षा की है। इस निर्णय से खासकर उन परिवारों के लिए यह राहत महत्वपूर्ण होगी, जिनकी घरेलू LPG खपत ज्यादा है और 45 दिन का अंतर लंबा पड़ रहा था।

घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए

घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने सितंबर महीने में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। घरेलू सिलेंडर बाजार में 945.50 रुपए में ही मिल रहा है।

जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर ₹2775 में

कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सितंबर में 10 रुपए बढ़ाए थे। नई रेट लिस्ट के मुताबिक- जयपुर में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2765 रुपए के बजाए अब 2775 रुपए में मिल रहा है। इससे पहले अगस्त में कंपनियों ने 192 रुपए और जुलाई में 183.50 रुपए की कमी की थी।

Related Posts

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

Spread the love

Spread the loveअजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाले महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने…

Read more

स्मित बोले- हमलवार ने नमाज के बहाने कुल्हाड़ी मारी:नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को फोन किया, PM मोदी के साथ मशाल जलाने का न्योता दिया

Spread the love

Spread the loveइजराइली PM के आधिकारिक X अकाउंट से नेतन्याहू का कैप्टन स्मित से फोन पर बात करते वीडियो जारी किया गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान