टोंक में 20 साल से कला की अलख, क्रेयान्स ने दिलाई पहचान

Spread the love

टोंक में पिछले 20 वर्षों से कला की अलख जगा रहा अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। तीन दिन तक एक निजी मैरिज गार्डन में देश-विदेश से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर टोंक को रंगों और रचनात्मकता से सराबोर कर दिया। रूस और नेपाल सहित 18 राज्यों के करीब 250 चित्रकार एवं मूर्तिकारों ने इसमें भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का जादू बिखेरा।

समापन पर कलाकारों ने अगले वर्ष फिर टोंक में मिलने का वादा किया। अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, टोंक एवं राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स ने एक बार फिर टोंक की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाया। खास बात यह है कि इस आयोजन की शुरुआत कुछ युवा कलाकारों ने उज्जैन में वर्ष 2006 में आयोजित एक कार्यक्रम से प्रेरित होकर की थी। इसके बाद हर वर्ष तीन दिवसीय कला पर्व आयोजित होता रहा। कोरोना काल में भी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आयोजन जारी रखा गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता रहे। अध्यक्षता बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलगुरु डॉ. मदन सिंह राठौड़ ने की। कलाकार महेश गुर्जर ने बताया कि 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ का आयोजन हुआ। रूस के 11 चित्रकारों ने ऑनलाइन जुड़कर तीन दिन तक कैनवास पर अपनी कला उकेरी। ऑनलाइन रूस के कलाकारों ने टोंक के कला पर्व में शामिल होने पर खुशी जताई।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. हनुमान सिंह खरेड़ा ने बताया कि दो दशक से लगातार आयोजित हो रहा क्रेयान्स केवल कला प्रदर्शनी नहीं, बल्कि टोंक की पहचान बन चुका है। देशभर के कलाकारों को टोंक से जोड़ा और यहां के पर्यटन एवं कला क्षेत्र को नई पहचान दिलाई। छोटे शहर से शुरू हुआ यह प्रयास आज अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को एक मंच उपलब्ध करा रहा है, जो टोंक के लिए मिसाल है। कलाकारों को विभिन्न श्रेणियो में किया गया सम्मानित : समारोह में विभिन्न श्रेणियों में अंतरराष्ट्रीय कला रत्न, राष्ट्रीय कला रत्न, राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला कला रत्न, राष्ट्रीय युवा कलारत्न, राष्ट्रीय युवा महिला कलारत्न, राज्य कलारत्न, राज्य महिला वरिष्ठ कलारत्न, राज्य युवा कला रत्न, राज्य युवा महिला कला रत्न और टोंक कला रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें उत्तम डागोर, प्रो. जीतेन्द्र बी. पटेल, सुनीता राणा, सुषमा श्रेष्ठ, मुकुंद जेठवा, प्रदीप हरिभाऊ, प्रो. हरदर्शन सिंह सोहल, पवन कुमार, साल्वाडोर फर्नांडिस सहित अनेक कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Related Posts

राजधानपुरा स्कूल में किशोरी मेला:छात्रों ने आकर्षक और मॉडल प्रदर्शनियां लगाई, अच्छे प्रदर्शन पर सम्मान

Spread the love

Spread the loveराजधानपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में राज्य सरकार के निर्देश पर किशोरी मेला लगा। राजधानपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में राज्य सरकार के निर्देश पर किशोरी…

Read more

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए पार्ट प्रथम, द्वितीय और तृतीय की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक होगी। यह परीक्षा महर्षि…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजधानपुरा स्कूल में किशोरी मेला:छात्रों ने आकर्षक और मॉडल प्रदर्शनियां लगाई, अच्छे प्रदर्शन पर सम्मान

  • October 7, 2026
राजधानपुरा स्कूल में किशोरी मेला:छात्रों ने आकर्षक और मॉडल प्रदर्शनियां लगाई, अच्छे प्रदर्शन पर सम्मान

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

  • October 7, 2026
8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा

  • October 7, 2026
5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा