प्रतापगढ़ पहुंची देव महाराज की पदयात्रा, जेसीबी से पुष्पवर्षा:गुर्जर समाज ने किया स्वागत, 16 सितंबर को देवधाम जोधपुरिया पहुंचेगी यात्रा

Spread the love

दिल्ली से देवधाम जोधपुरिया, टोंक-निवाई के लिए निकली देव महाराज की पदयात्रा गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंची। प्रतापगढ़ के मुख्य बस स्टैंड पर गुर्जर समाज और अन्य समाजों के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी मशीन से पदयात्रियों पर फूलों की बारिश की गई। जेसीबी से हुई इस पुष्पवर्षा को देखने के लिए कई लोग मौजूद थे।

इससे पहले पिछली रात पदयात्रा ने नांगलबानी में विश्राम किया था। गुरुवार सुबह श्रद्धालु नांगलबानी से आगे बढ़े। रास्ते में आगर, जंगल जालखी, चोसला, पड़ाकछपाली, टोडा, लालपूरा, पचपडी, माधोगढ़ व भड़ाना का बास समेत कई जगहों पर ग्रामीणों ने पदयात्रियों की सेवा की। कहीं फल तो कहीं छाछ, दूध और चाय का इंतजाम किया गया।

पदयात्रा के PHOTOS यहां देखिये:

जंगल जालखी में फागणा परिवार ने भी पदयात्रियों की सेवा की। परिवार के रामोतार फागणा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यात्रा को यहां कुछ देर रोका गया और श्रद्धालुओं को फल व चाय बांटी गई।

प्रतापगढ़ से आगे बढ़ने के बाद पदयात्रा आज रात बहलोड में रुकेगी। इसके बाद यात्रा लगातार आगे बढ़ते हुए 16 सितंबर को देवधाम जोधपुरिया, टोंक-निवाई पहुंचेगी। यात्रा के देवधाम पहुंचने तक श्रद्धालुओं और झंडों की संख्या हजारों में पहुंचने की संभावना है।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

  • October 5, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

  • October 5, 2026
कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे

  • October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे