दतवास में ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की:घनी आबादी और स्कूल के पास तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का डर, PWD को शिकायत दी

Spread the love

दतवास कस्बे में मित्रपुरा रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को शिकायत दी है। यह इलाका घनी आबादी वाला है।

ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि PWD निवाई ने इस क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण कराया है। मित्रपुरा रोड पर एक सरकारी स्कूल है, जहां दिनभर छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा, सड़क पर बैंक होने के कारण भी लोगों की भीड़ रहती है।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह रास्ता जयपुर-सवाई माधोपुर जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ा है। इस पर तेज रफ्तार से भारी वाहन, बसें और मोटरसाइकिलें गुजरती हैं। घनी आबादी और छात्रों की आवाजाही के कारण यहां हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि मित्रपुरा रोड, स्कूल के सामने और घनी आबादी वाले क्षेत्र में जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। इससे वाहनों की रफ्तार कंट्रोल होगी और राहगीरों, छात्रों व स्थानीय लोगों को दुर्घटना के खतरे से राहत मिलेगी।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है