SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज:टोंक एससी/एसटी कोर्ट का फैसला; वकील बोले- अब हाईकोर्ट जाएंगे

Spread the love

एसडीएम थप्पड़कांड केस में टोंक एससी/एसटी कोर्ट ने मंगलवार को नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज कर दी।

विशिष्ट लोक अभियोजक रामावतार सोनी ने बताया- आज(मंगलवार) शाम करीब 4:45 बजे जज आरती माहेश्वरी ने नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

हालांकि नरेश के वकील फतेहराम मीणा ने बताया कि एससी/एसटी कोर्ट ने आज नरेश मीणा की रेगुलर जमानत याचिका खारिज की है। अब हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे।

दरअसल, एसडीएम को थप्पड़ मारने के केस में नरेश मीणा को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी, लेकिन शर्तों के उल्लघंन के चलते एससी-एसटी कोर्ट ने 13 जुलाई 2026 को उनकी जमानत रद्द कर दी थी। इसके बाद नरेश मीणा ने 6 अगस्त की दोपहर नगरफोर्ट थाने में सरेंडर किया था।

अब जानिए- क्या था पूरा मामला

25 जुलाई 2025: झालावाड़ के पिपलोदी सरकारी स्कूल का कमरा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नरेश मीणा एसआरजी हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। नगरफोर्ट थाना पुलिस की एप्लीकेशन के बाद 13 जुलाई 2026 को SC-ST कोर्ट ने उनकी जमानत कैंसिल कर दी थी।

13 नवंबर 2024: देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में समरावता गांव के लोगों ने उनियारा उपखंड में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे थे। आरोप है कि जबरन तीन लोगों से मतदान कराने का विरोध करते हुए नरेश मीणा ने तत्कालीन एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था।

14 नवंबर 2024: पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से गिरफ्तार किया और 15 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इस मामले में 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। नरेश मीणा को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी। करीब 9 महीने बाद हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को सशर्त जमानत पर रिहा किया था।

Related Posts

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा:सचिन और गहलोत एक-दूसरे से अब आंख तक नहीं मिलाते

Spread the love

Spread the loveटोंक, 2 घंटे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। कांग्रेस…

Read more

शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते:AAP ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेला, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम नशामुक्त कर देंगे

Spread the love

Spread the loveजालंधर में रैली को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर रैली में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित