निवाई नगरपालिका चुनाव: 13 नामांकन दाखिल:247 आवेदन बिके, 31 अगस्त है नामांकन की अंतिम तिथि

Spread the love

नगर पालिका चुनाव-2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को नाम निर्देशन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। रिटर्निंग ऑफिसर गंभीर सिंह ने बताया कि अब तक 247 आवेदन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है, ऐसे में अंतिम दिन बड़ी संख्या में दावेदारों के पर्चे दाखिल करने की संभावना है।

शनिवार को भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 12 से मनोज पाटनी, वार्ड 16 से मांगीलाल महावर, वार्ड 19 से सीता देवी और दीपू सैनी ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा वार्ड 21 से विनिता करनानी, वार्ड 24 से परसराम कुमावत तथा वार्ड 32 से संतोष शर्मा और सुमन सैनी ने भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चे भरे।

कांग्रेस और निर्दलीयों ने भी भरे पर्चे

कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 1 से बनवारीलाल बैरवा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड 24 से परसराम कुमावत, वार्ड 13 से भागचन्द, वार्ड 16 से मांगीलाल महावर और वार्ड 32 से रेखा सैनी ने पर्चे भरे। परसराम कुमावत और मांगीलाल महावर ने भाजपा के साथ निर्दलीय नामांकन भी दाखिल किया है।

अंतिम दिन बढ़ेगी नामांकन की गहमागहमी

रिटर्निंग ऑफिसर गंभीर सिंह के अनुसार, अब तक 247 आवेदन पत्र बिक चुके हैं, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। ऐसे में सोमवार को बड़ी संख्या में दावेदारों के नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है। अंतिम दिन एसडीएम कार्यालय में चुनावी गतिविधियां और गहमागहमी बढ़ने की संभावना है।

Related Posts

छौरिया स्कूल के 6 छात्र राज्य स्तर पर चुने गए:रग्बी और फुटबॉल में हुआ चयन, स्कूल ने की थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छौरिया के 6 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए हैं। इनका चयन रग्बी और फुटबॉल खेलों में हुआ है।…

Read more

निवाई में 14 नवंबर को होगा जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव:20 नवंबर को आएंगे नतीजे, 16 नवंबर को 52 सरपंचों के लिए वोटिंग

Spread the love

Spread the loveनिवाई में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती 20…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

सरपंच और प्रधान कौन बन पाएंगे:शौचालय नहीं तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव! 2 से ज्यादा बच्चे और 8वीं फेल का क्या होगा? जानिए-क्या दस्तावेज चाहिए

  • October 4, 2026
सरपंच और प्रधान कौन बन पाएंगे:शौचालय नहीं तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव! 2 से ज्यादा बच्चे और 8वीं फेल का क्या होगा? जानिए-क्या दस्तावेज चाहिए