निवाई के खारवाल की ढाणी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:20 किलोमीटर दूर करीरिया पंचायत में जोड़ने का विरोध, झिलाय में मिलाने की मांग

Spread the love

निवाई में खारवाल की ढाणी (नदी की ढाणी) के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने परिसीमन के विरोध में उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।

करीरिया ग्राम पंचायत में जोड़ने का विरोध

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी ढाणी को झिलाय ग्राम पंचायत से हटाकर 20 किलोमीटर दूर करीरिया ग्राम पंचायत में शामिल किया गया है। पहले यह झिलाय से मात्र 2 किलोमीटर दूर थी।

करीरिया के लिए सीधा रास्ता भी नहीं है, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा होगी। उन्होंने मांग की है कि ढाणी को वापस झिलाय ग्राम पंचायत में जोड़ा जाए, वरना वे सभी आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

एसडीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

उपखंड अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में केदार प्रजापत, मुकेश, रमेश चन्द, राजेश कुमार, हनुमान, नाथूलाल, मंगल, गिर्राज, ओमप्रकाश, हरकेश प्रजापत, कान्हाराम, चौथमल, जगदीश और अन्य ग्रामीण थे।

Related Posts

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय…

Read more

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

Spread the love

Spread the loveनिवाई क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम हुए। इनमें रचनात्मकता, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया। महात्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

  • October 7, 2026
सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

  • October 7, 2026
निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग

  • October 7, 2026
10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग