
क्लासिक रेस्टोरेंट, प्रीमियम पब और कैफे, जगमगाती सड़कें, हर तरफ पॉप और जैज म्यूजिक का शोर। नाइटलाइफ के लिए मशहूर ये कोलकाता का पॉश इलाका पार्क स्ट्रीट है। यहां क्रिसमस और न्यू ईयर खूब सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार पार्क स्ट्रीट की पहचान बदलती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद पहली बार यहां दुर्गा पूजा होने वाली है।

यहीं एलेन पार्क में तांडव थीम पर पंडाल बन रहा है। ये अकेला बदलाव नहीं। इस बार महाअष्टमी पर शराब दुकानें बंद रहेंगी, डीजे पर रोक है और सुरक्षा का जिम्मा 20 हजार सिविक वॉलंटियर संभालेंगे




