
विपक्ष के मार्च के चलते संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी दल दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव करेंगे। INDIA ब्लॉक के सांसद सेव डेमोक्रेसी का बैनर लेकर संसद के मकर द्वार पहुंच चुके हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि SIR में 13 करोड़ नाम कटे हैं।
विपक्षी सांसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक करीब 3 किमी पैदल जाएंगे। विपक्ष के मार्च के चलते संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस-आरएएफ समेत बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
इससे पहले 11 अगस्त 2025 को INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे।





