निवाई, 1 घंटे पहले

निवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतुर्भुजपुरा की तीन छात्राएं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं। इनमें प्रतिज्ञा कंवर, रुचिता जाट और प्रियांशी मीणा शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

70वीं जिला स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में वनस्थली विद्यापीठ की टीम को 3-2 से हराकर उन्होंने पहला स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य कृतिका शर्मा ने तीनों छात्राओं को माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक सिकंदर खान ने बताया कि रुचिता जाट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। ये तीनों खिलाड़ी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुचामन सिटी डीडवाना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।





