नरेश मीणा बोले- खाद की मनमानी रेट वसूल रहे:किसान संकट में, मांगें नहीं मानी तो आमरण अनशन की चेतावनी; गांधी जयंती पर धरना देंगे

Spread the love

टोंक, 19 मिनट पहले

टोंक के देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर बिक्री को लेकर किसान नेता नरेश मीणा ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। उन्होंने 2 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन करने का घोषणा की है। साथ ही जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी करने की चेतावनी दी है।

किसान नेता नरेश मीणा ने बताया कि अब रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, लहसुन की बुवाई का समय है और ऐसे में डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान संकट में है। क्षेत्र में खाद मनमाने दामों पर बेची जा रही है। इस पर कोई अंकुश नहीं है। मजबूरन किसान 1,350 रुपए का कट्टा डबल रेट में खरीद रहे हैं। इससे किसानों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है।

नरेश मीणा बोले- डीएपी खाद के कट्टे डबल रेट में बेचे जा रहे हैं।

नरेश मीणा बोले- डीएपी खाद के कट्टे डबल रेट में बेचे जा रहे हैं।

SDM कार्यालय पर होगा धरना, अनशन की चेतावनी

उन्होंने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन उनियारा SDM कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नरेश मीणा ने कहा कि पूर्व में उन्होंने छबड़ा और छीपाबड़ौद में खाद की समस्या को लेकर आंदोलन किया था और किसानों को 1,350 रुपये की सरकारी दर पर डीएपी खाद दिलवाई थी। यह समस्या पूरे राजस्थान की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि खाद की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ और किसानों को उचित रेट पर खाद उपलब्ध नहीं करवाई गई तो आवश्यकता पड़ने पर वे आमरण अनशन भी करेंगे।

साथ ही जल्द समाधान नहीं हुआ तो भगत सिंह सेना राजस्थान में हर तहसील और हर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव