पीपलू, टोंक। 22 मिनट पहले

ग्राम ढुंढिया में घास भेरुं के पास लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में गुस्सा है। हाल ही में हुए एक गंभीर हादसे के बाद स्थानीय लोग भड़क गए।

ग्रामीण रमेश और अक्षय ने बताया कि खतरनाक घुमाव रोज हादसों की वजह बन रहा है। यहां न तो कोई स्पीड ब्रेकर है
अक्षय ने आरोप लगाया कि प्रशासन लापरवाह है। यहां गाड़ियों की रफ्तार रोकने के लिए ब्रेकर और सुरक्षा बोर्ड भी नहीं हैं। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि क्या अधिकारी किसी बड़े जान-माल की हानि का इंतजार कर रहे हैं।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें हैं कि तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और इस जगह को ब्लैक स्पॉट पहचान कर उचित बाउंड्री व लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उपाय नहीं हुए तो वे आंदोलन करेंगे।





