नशा तस्कर मामले में 25 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार:पाकिस्तान हैंडलरों तक सिम कार्ड पहुंचाने का भी आरोप, सहयोगियों की तलाश जारी

Spread the love

श्रीगंगानगर में पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश नशा तस्कर के मामले में फरार था। आरोपी के ऊपर भारतीय नागरिकों के सिम कार्ड पाकिस्तानी हैंडलरों तक पहुंचाने का भी आरोप है।

श्रीगंगानगर एसपी ने बताया- आरोपी अनूपगढ़ के 27 ए निवासी प्रीतम सिंह का पुत्र है। आरोपी बलविन्द्र सिंह सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय था। वह भारतीय नागरिकों के सिम कार्ड पाकिस्तानी हैंडलरों तक पहुंचाता था। आरोप है कि इन सिम कार्ड का उपयोग पाकिस्तान के नंबरों पर व्हाट्सएप चलाने के लिए किया जा रहा था।

पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके सहयोगियों और पाकिस्तानी हैंडलरों के पूरे नेटवर्क जानकारी जुटा रही है। आरोपी जैतसर थाने में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज एक अन्य प्रकरण में भी वांछित था।

यह कार्रवाई बीकानेर आईजी के निर्देश पर संगठित अपराध, नशा तस्करी और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई।

इसी अभियान के तहत, एएसपी नीलम चौधरी, डीएसपी अनूपगढ़ जयप्रकाश बेनीवाल और थानाधिकारी करतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीआईडी (आईबी) की टीम के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्र में गुप्त सूचनाएं जुटाईं।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता