पीपलू, 17 घंटे पहले


हाड़ी खुर्द में हाईटेंशन तारों से किसान का चारा जला।
पीपलू के हाड़ी खुर्द गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से किसान को 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बावजूद खराब और नीचे लटकते बिजली के तारों को ठीक नहीं किया गया था।

लटक रहे तारों के संपर्क में आने से चारा जला
किसान उद्दा लाल गुर्जर अपने खेत से ज्वार का चारा ट्रॉली में लादकर कुएं की ओर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में नीचे लटक रहे हाई-टेंशन बिजली के तारों के संपर्क में आने से चारा जल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि हाड़ी खुर्द में लटकते और ढीले तारों की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई थी। इसके बावजूद विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया और मरम्मत नहीं कराई।
इस हादसे में उद्दा लाल गुर्जर का चारा पूरी तरह जल गया, जिससे उन्हें लगभग 50,000 रुपए का नुकसान हुआ। पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने प्रशासन व बिजली विभाग से मामले की जांच और जल्द मुआवजे की मांग की है।





