सोप में धनसिंह बाबा के खीर-पुआ भंडारा

Spread the love

सौंप, 5 घंटे पहले

हर वर्ष की तरह इस साल भी सोप गांव में प्राचीन धनसिंह बाबा के स्थान पर विशाल खीर-पुआ भंडारा हुआ। भंडारे से पहले गांव के लोगों ने एकजुट होकर धनसिंह बाबा का विधि-विधान से पूजन किया। क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद बाबा को खीर-पुआ का भोग लगाया। इसके बाद भंडारे की शुरुआत हुई। ग्रामीणों ने बताया कि धनसिंह बाबा का यह स्थान आस्था का प्राचीन केंद्र माना जाता है। हर साल ग्रामीण श्रद्धा से यहां जुटते हैं। बाबा की पूजा करते हैं। इस परंपरा से पूरे गांव की आस्था जुड़ी है। मान्यता है कि क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली के लिए इस दिन ग्रामीण अपने पशुओं के दूध से खीर बनाते हैं। बाबा को भोग लगाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार धनसिंह बाबा को पशु और ग्वाले विशेष प्रिय माने जाते हैं। इसी आस्था के चलते लोग अपने पशुधन के साथ बाबा के स्थान पर पहुंचे। पूजा-अर्चना की। खीर-पुआ का प्रसाद बनाने में गांव के लोगों ने मिलकर सहयोग किया। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी गांव को एक सूत्र में बांधती है। आने वाली पीढ़ी भी इसे श्रद्धा से आगे बढ़ाएगी।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज