जिला जेल का मासिक निरीक्षण, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता और बैरकों की व्यवस्थाओं का जायजा

Spread the love

टोंक | विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (एडीजे) दिनेश कुमार जलुथरिया व विशिष्ट न्यायाधीश एससी-एसटी न्यायालय टोंक आरती माहेश्वरी ने सोमवार को जिला कारागृह टोंक व लीगल एड हेल्प डेस्क का मासिक निरीक्षण किया। जेल में मौजूद 581 बंदियों से न्यायिक अधिकारियों ने उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी लेकर दोषसिद्ध बंदियों से व्यक्तिगत संवाद भी किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह की डिस्पेंसरी में उपलब्ध दवाओं और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया गया। भोजनशाला में तैयार भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानकों और स्वच्छता की भी जांच की गई। इसके अलावा बैरकों में बंदियों के रहन-सहन, स्वच्छता तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने और बंदियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जेलर अमराराम, उपकारापाल राजेश मीणा व राजाराम, चीफ एलएडीसी अधिवक्ता रमेश शर्मा एवं पीएलवी चंद्रकला शर्मा उपस्थित रहे

Related Posts

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

PM मोदी ने कैप्टन स्मित से बात की, VIDEO:174 जानें बचाने वाले पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, भगवान ने ही हमें बचाया

Spread the love

Spread the lovePM मोदी पायलट स्मित मच्छर से बातचीत करते हुए। 30 सितंबर को इजराइल जा रही प्लेन में स्मित ने सूझबूझ दिखाकर 174 लोगों की जान बचाई थी। प्रधानमंत्री…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित