सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ी हजारों की भीड़:93 मिनट तक वैभवमय हुआ चेपॉक, दलीप ट्रॉफी फाइनल में स्टेडियम के एक्स्ट्रा स्टैंड खोले गए

Spread the love

सूर्यवंशी ने पहली पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की सुबह अचानक भीड़ उमड़ने लगी। वजह थी दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग। जैसे ही खबर फैली कि ईस्ट जोन के सूर्यवंशी बल्लेबाज कर रहे हैं, 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए।

आलम यह था कि तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन को तीन अतिरिक्त स्टैंड खोलने पड़े। एक डोमेस्टिक मैच में ऐसी भीड़ आमतौर पर देखने को नहीं मिलती।

फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह चेपॉक स्टेडियम के नाम से मशहूर है। सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए। मैच की पूरी खबर पढ़ें…

बेंगलुरु से चेन्नई शिफ्ट हुआ था फाइनल

पहले यह फाइनल बेंगलुरु में खेला जाना था। फिर BCCI ने इसे चेपॉक शिफ्ट किया। बेंगलुरु में मुकाबला BCCI की नेशनल क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर होना था। वहां ज्यादा दर्शकों के आ पाने लायक सुविधाएं नहीं थीं।

सिराज की गेंद पर लगाया छक्का

सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान साउथ जोन के स्टार गेंदबाज मोम्मद सिराज को मिड-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

सूर्यवंशी करीब 93 मिनट तक मैदान पर रहे। उन्हें साउथ जोन के चामा मिलिंद ने कैच आउट कराया। उनका विकेट गिरते ही स्टैंड से दर्शक निकलने लगे और फिर धीरे-धीरे सारे स्टैंड लगभग खाली हो गए। गिनती की संख्या में दर्शक बच गए थे।

धोनी के गढ़ में वैभव-वैभव का शोर

मैच धोनी का गढ़ माने जाने वाले चेन्नई में खेला जा रहा है। खास बात ये रही कि सूर्यवंशी साउथ जोन के खिलाफ खेल रहे थे। इसके बावजूद चेन्नई के दर्शक वैभव को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उन्होंने वैभव के हर शॉट पर शोर मचाया।

श्रीकांत बोले- सूर्यवंशी की वजह से मेरी पत्नी दलीप ट्रॉफी देख रही

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव में वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा नाम बनने की क्षमता है। उन्होंने वैभव को आंकड़ों से परे बताया।

श्रीकांत ने कहा- ‘वैभव लोगों को घरेलू क्रिकेट देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी वजह से मेरी पत्नी भी दलीप ट्रॉफी देख रही हैं।’ उन्होंने कहा सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट के खोए हुए वैभव को वापस ला सकते हैं।

वैभव की वजह से इंडिया-ए का मैच टेलीकास्ट हुआ

सूर्यवंशी इफेक्ट सिर्फ स्टेडियम तक नहीं रुका। श्रीलंका में 9 से 21 जून तक खेली गई इंडिया-ए, अफगानिस्तान और श्रीलंका की त्रिकोणीय सीरीज भी टेलीकास्ट की गई थी। जो आमतौर पर बिना टेलीकास्ट के खेली जाती है।

सूर्यवंशी भारत के लिए अब तक 6 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 189.22 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं।

IPL में जर्सी बिक्री में धोनी-कोहली-रोहित को पीछे छोड़ा था

IPL 2026 में सूर्यवंशी की नंबर-3 जर्सी सबसे ज्यादा बिकी थी। उन्होंने भारतीय दिग्गद धोनी, रोहित और कोहली को भी पीछ छोड़ दिया था। राजस्थान रॉयल्स के एक सूत्र ने कहा था कि किसी भी क्रिकेटर के लिए ऐसा क्रेज पहले कभी नहीं देखा।

IPL 2026 में सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। उन्होंने ऑरेंज कैप, मॉस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सहित कई अवाॉर्ड जीते थे। यहां तक कि उन्होंने क्रिस गेल के सबसे ज्यादा सिक्सर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव