निवाई, 25 मिनट पहले

निवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सुरिया ने 70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। विद्यालय ने महात्मा गांधी राजकीय स्कूल देवली को हराकर जिले में पहला स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर प्रतिभागी विकास बैरवा का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य कनेश मीणा की मौजूदगी में स्टाफ और ग्रामवासियों ने विकास को तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया।




