देवली में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत:डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की, विकास समिति ने किया अभिनंदन

Spread the love

देवली, 31 मिनिट पहले

देवली में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। बैरवा कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था और सेन समाज विकास समिति ने अपने-अपने समाज के विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया।

नवनिर्वाचित चेयरमैन का किया स्वागत

बैरवा कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था शाखा देवली ने नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन कजोड़ी देवी का घर जाकर स्वागत किया। उन्हें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंट की गई। संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई, जिस पर चेयरमैन ने सहयोग का भरोसा दिया।

कई लोग रहे मौजूद

इस दौरान हजारी प्रसाद बैरवा, जितेंद्र, सोमाराम, दिनेश कुमार, त्रिलोक, जितेश कुमार, हीरालाल, प्रियंका, विजय, तहसील अध्यक्ष कजोड़ मल बैरवा व कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार बैरवा मौजूद थे। लक्ष्मीकांत पारीक व दीपक शर्मा ने भी चेयरमैन कजोड़ी देवी और पति तनसुख बैरवा का स्वागत किया।

समिति के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

नगरपालिका चुनाव में वार्ड 28 से जीतीं सुमित्रा सेन के घर पर सेन समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। समिति सदस्यों ने सुमित्रा सेन को माला, शॉल व दुपट्टा भेंट किया। टीकम चंद सेन को साफा पहनाकर बधाई दी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर शंभू कुमार सेन, लोकेश सेन, बजरंग लाल सेन, प्रहलाद, ओम प्रकाश, संपत कुमार, मुकेश, कुलदीप, हनुमान, रमेश, रामपाल, रामगोपाल, रामलाल व भंवर लाल सेन उपस्थित थे।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज