निवाई, 1 घंटे पहले

निवाई के कनेसर गांव के प्रसिद्ध तेजाजी धाम पर वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय मेला शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले को लेकर रात में जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी रात तेजाजी के जयकारों से इलाका गूंजता रहा।

तेजाजी की महिमा का किया गुणगान
मेला समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गौतम और समाजसेवी राजेश कनेसर ने बताया कि जागरण में दर्जनों गांवों की तेजा भजन मंडलियों ने तेजाजी की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने दरबार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालु हुए भावुक
तेजाजी के घोड़ले द्वारा दुखियारों और पशुओं के पाती बांधकर इलाज किया गया। तेजाजी की घोड़ी का सजीव नृत्य रात भर आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा, जिसे देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए।
रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया
मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इस दौरान भामाशाह सम्मान समारोह, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कई श्रद्धालु और गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद थे।





