देवली में हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार खोला गया। दानपात्र की गणना के दौरान 3 लाख 42 हजार 703 रुपए नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा दानपात्र में करीब 10 हजार रुपए मूल्य का एक कोरियाई वॉन और चांदी का एक छोटा घर भी मिला।

दानपात्र में पहले भी मिले विदेशी डॉलर
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सांवलिया सेठ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिर में नकद राशि के साथ विदेशी मुद्रा और चांदी की वस्तुएं भी अर्पित कर रहे हैं।

इससे पहले भी मंदिर के दानपात्र में दो अमेरिकन डॉलर मिले थे। इस बार कोरियाई वॉन मिलने के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सांवलिया सेठ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।






