मालपुरा में 1400 जवानों की सुरक्षा में पहुंची कांवड़ यात्रा:बीसलपुर से जल लेकर पहुंचे 2 हजार से ज्यादा कांवड़िए, संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग, गलियां बंद रही

Spread the love

टोंक जिले के मालपुरा की कांवड़ यात्रा सोमवार को तेज बारिश के बीच बीसलपुर से मालपुरा पहुंची। शाम को RAC चौकी से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कांवड़ यात्रा ने शहर में एंट्री की। इसके बाद यात्रा पारंपरिक मार्ग से होते हुए कृषि मंडी स्थित शिवालय पहुंची, जहां कांवड़ यात्रियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बीसलपुर से जल भरकर 2 हजार से ज्यादा कांवड़िए रविवार को रवाना हुए थे।

करीब 1400 जवानों की सुरक्षा में रहा पूरा शहर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर मालपुरा शहर पूरी तरह पुलिस छावनी में नजर आया। करीब 1400 STF, RAC और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा, SDM कपिल शर्मा, ASP पुष्पेंद्र सिंह और मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। यात्रा के पूरे मार्ग पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग, गलियां बंद रहीं संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गलियों को बंद रखा। घरों के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया। कांवड़ यात्रा के मालपुरा पहुंचने पर शहरवासियों में उत्साह नजर आया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया और यात्रा का अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भी कांवड़ यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मकानों की छतों पर भी मौजूद रहे।

2019 में कांवड़ यात्रा पर हुआ था पथराव बता दें, 2019 में कांवड़ यात्रा के दौरान पथराव की घटना सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से दोनों समुदायों की धार्मिक यात्राओं के मार्ग में बदलाव किया गया था। दूदू-छाण स्टेट हाईवे पर करीब दो किलोमीटर का हिस्सा मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसी मार्ग को लेकर पिछले वर्षों में विवाद की स्थिति बनी थी। सुरक्षा कारणों से यात्रा के रास्ते में बदलाव किया गया।

पिछली सरकार में बंद रही थी यात्रा पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद और सुरक्षा कारणों के चलते यात्रा बंद रही थी। सरकार बदलने के बाद पिछले तीन साल से पुलिस सुरक्षा के बीच कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को भी कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकली और शाम को भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

Related Posts

ऋषिकेश में जापान के दो साधक बने महामंडलेश्वर:वीरभद्र मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पट्टाभिषेक, सनातन परंपरा से जुड़े

Spread the love

Spread the loveऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का अनूठा आयोजन हुआ। जापान से आए दो साधकों का सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार पट्टाभिषेक…

Read more

पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक:महाभारत- भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया श्राद्ध करने की परंपरा कैसे और किसने शुरू की

Spread the love

Spread the loveअभी पितृ पक्ष चल रहा है और आज (30 सितंबर) चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक है। इन दिनों में पितरों को याद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित