देवली, 2 घंटे पहले

देवली के श्री सांवरिया सेठ मंदिर में शुक्रवार को भंडार की गणना की गई। इस दौरान दानपात्र में चांदी की बांसुरी, चांदी की माला और चांदी की चेन मिली। साथ ही विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई।

मंदिर के उपाध्यक्ष संपत सुवालका ने बताया कि भंडार से अलग-अलग देशों की 13 विदेशी मुद्राएं मिली हैं। भंडार की गिनती के दौरान कुल 4 लाख 6 हजार 354 रुपए की नकद राशि भी प्राप्त हुई।
भेंट राशि बढ़ने के साथ मंदिर परिसर में सांवरिया सेठ के जयकारे गूंजते रहे। गिनती के समय समिति अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, सत्यनारायण सोनी, महेश, रणवीर खारोल, महावीर सिंह, टीकम शर्मा और अशोक बैरवा मौजूद थे।




