डिग्गी नगर पालिका में 88.32% वोटिंग:वार्ड 49 में 10 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान; 3 कंट्रोल यूनिट भी बदली गई

Spread the love

टोंक, 2 घंटे पहले

टोंक जिले में दूसरे चरण के नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत टोंक नगर परिषद सहित मालपुरा, डिग्गी, लांबाहरिसिंह और टोडारायसिंह नगरपालिका में शुक्रवार को मतदान हुआ।

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस मतदान में 5 निकायों के 178 वार्डों में 2,32,566 मतदाताओं ने 630 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में रिकॉर्ड हो गया।

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन की ओर से 271 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां 1,084 सक्रिय मतदान कार्मिकों की तैनाती रही, जबकि 256 कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया था।

दिन की शुरुआत में टोंक के वार्ड नंबर 49 में लाइट और पंखें के अभाव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के देरी से पहुंचने के कारण मतदान लगभग 10 मिनट तक रुक गया। इसके बाद फिर से शुरू हुआ।

इसके अलावा, मॉक पोल के दौरान तीन कंट्रोल यूनिट (CU) में आई तकनीकी खराबी के चलते प्रशासन ने उन्हें तुरंत रिप्लेस कराया, जिसके बाद सभी बूथों पर सुचारू रूप से वोटिंग संपन्न हुई।

जिले के 5 निकायों को मिलाकर औसत वोटिंग 79.87% हुई।

5 निकायों में मतदान का प्रतिशत

निकाय10 बजे तक1 बजे तक3 बजे तक6 बजे तक
डिग्गी30.37%64.35%76.43%88.32%
लाम्बा हरिसिंह31.91%62.82%74.23%85.68%
मालपुरा25.82%54.12%67.57%83.15%
टोड़ारायसिंह28.18%57.93%70.76%83.72%
टोंक23.34%48.26%61.27%77.13%

सबसे कम मतदाता लांबाहरिसिंह नगर पालिका में लांबाहरिसिंह नई नगर पालिका बनी हैं। इसमें सबसे कम दस हजार 647 मतदाता है। इनमें से पांच हजार 353 पुरुष और पांच हजार 294 महिला मतदाता है। 20 वार्ड है, जहां 20 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

डिग्गी भी पहले ग्राम पंचायत थी। लांबाहरिसिंह के साथ इसे भी नगर पालिका बनाया है। इसमें कुल मतदाता 13 हजार 189 है। इनमें से 6 हजार 566 मतदाता पुरुष और 6 हजार 623 पुरुष मतदाता है। इस नगर पालिका में 25 वार्ड बनाए है। यहां भी पहली बार नगर निकाय चुनाव हो रहे है। इसमें 25 मतदान केंद्र बनाए है।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज