बनेठा, 4 घंटे पहले

ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का स्तर सुधारने और सरकारी स्कूलों के प्रति समाज की जिम्मेदारी तय करने के लिए मीणों की झोपड़ियां गांव में एक अच्छी पहल शुरू की गई है। शनिवार को निजी संस्था ने राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों को मुफ्त शिक्षा सामग्री और जरूरी सुविधाएं बांटीं।

संस्था के सदस्यों ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के लिए 30 स्टडी टेबल, कॉपियां, पेंसिल और दूसरी जरूरी स्टेशनरी दी। नई स्टडी टेबल और स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
स्कूल स्टाफ ने भी अच्छी शिक्षा देने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी लगन से काम करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गांव के बड़े-बुजुर्ग, स्कूल स्टाफ और बच्चे मौजूद थे।





