निवाई कॉलेज में माय भारत पोर्टल पर कार्यशाला:राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर; पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल बनाने की प्रक्रिया समझाई

Spread the love

निवाई, 4 घंटे पहले

निवाई के गवर्नमेंट कॉलेज में ‘माय भारत पोर्टल’ को लेकर एक दिन की कार्यशाला हुई। प्राचार्य प्रोफेसर मीनाक्षी बघेल ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि माय भारत पोर्टल केंद्र सरकार की एक अहम पहल है। यह युवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का मौका देता है।

कार्यशाला में माय भारत यूथ वॉलंटियर आकाश मीणा रिसोर्स पर्सन के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल बनाने, वॉलंटियर गतिविधियों और एक्सपीरियंस लर्निंग सहित अलग-अलग सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने की प्रक्रिया को प्रेजेंटेशन से समझाया।

रजिस्ट्रेशन से युवा कार्यक्रमों का उठा सकते हैं फायदा माय भारत पोर्टल की नोडल ऑफिसर प्रोफेसर उषा बागड़ी ने बताया कि सभी छात्रों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इससे वे भविष्य में आने वाले युवा कार्यक्रमों का फायदा उठा सकेंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रूपा चौधरी और माय भारत पोर्टल सदस्य सहायक आचार्य राजेशकुमार मीणा ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील की। कार्यशाला में कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित