सभापति-पद पर कांग्रेस के मयंक गोयल 17 वोट से जीते:बीजेपी के प्रहलाद सिंह सोलंकी को 21 वोट मिले

Spread the love

टोंक, 13 मिनट पहले

टोंक नगर परिषद के सभापति पद के लिए मतदान हो चुका है। टोंक नगर परिषद में कांग्रेस के मयंक गोयल चेयरमैन बने है। उन्हें 38 वोट मिले है।

जबकि बीजेपी के प्रहलाद सिंह सोलंकी को 21 वोट मिले है। मयंक 17 वोटों से जीते है।

सभापति चुनाव में भाजपा की ओर से प्रहलाद सिंह और कांग्रेस की ओर से मयंक गोयल आमने-सामने थे।

पार्षद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। दोपहर 1.30 बजे परिणाम जारी हुए।

तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

नगर परिषद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एपीआरटीएस परिसर में तहसीलदार भू-अभिलेख रामपाल बैरवा, एपीआरटीएस से घंटाघर तक अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार और पूरे टोंक शहर के लिए जिला रसद अधिकारी इंद्रपाल मीणा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

सभापति चुनाव में वार्ड नंबर 55 की पार्षद बीना छामुनिया मतदान के लिए पहुंचीं। कांग्रेस की वार्ड नंबर 25 की पार्षद गायत्री चौरसिया ने भी मतदान किया। वार्ड नंबर 23 से भाजपा पार्षद आशा जैन ने वोट डाला। वहीं, टोंक नगर परिषद के बीजेपी के 19 पार्षद एक साथ वोट देने पहुंचे।

कांग्रेस और निर्दलीय ने वोट डाला

इसके अलावा कांग्रेस के भागचंद गुर्जर, मदन कीर, रामदेव गुर्जर, सुनील बंसल, नरेंद्र महावर, रफिका बेगम, हरेंद्र सैनी, कल्याण मल, अशोक बैरवा, ओसामा खान, आमिर खान, फरीदा बेगम और रेणु कलाल सहित अन्य पार्षदों ने मतदान किया। निर्दलीय पार्षद अजय सैनी, छोटू गुर्जर, प्रिया सैनी और महावीर यादव ने भी वोट डाला।

कांग्रेस पार्षद भागचंद गुर्जर ने मतदान किया। वहीं कांग्रेस के सुनील बंसल, रामदेव गुर्जर समेत अन्य पार्षद भी मतदान के लिए पहुंचे। कांग्रेस की फरीदा बेगम, अकरम खान, ओसाफ और निर्दलीय नरेंद्र भी वोट डालने पहुंचे। जानकारी के अनुसार अब तक कांग्रेस के 14 और भाजपा के 3 पार्षदों सहित कुल 39 पार्षद मतदान कर चुके हैं। मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

पूर्व विधायक और डीएसपी में नोकझोंक

टोंक में बीजेपी के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने मतदान स्थल परिसर में बीजेपी के पार्षदों को कांग्रेस के पार्षद द्वारा गुमराह करने का आरोप रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान और डीएसपी मृत्युजंय मिश्रा से की है। इसे लेकर मेहता और डीएसपी में नोक झोंक भी हुई। फिर रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान ने बाहर आकर समझाइश की। बीजेपी पार्षदों को अपने साथ सुरक्षा में मतदान करवाने ले गई।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है