टोंक के 10 नगर-निकायों में सभापति-अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी:3 बजे बाद आएंगे नतीजे, कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर

Spread the love

टोंक नगर परिषद के सभापति पद के लिए मतदान जारी है। सभापति चुनाव में भाजपा की ओर से प्रहलाद सिंह और कांग्रेस की ओर से मयंक गोयल प्रत्याशी हैं।

पार्षद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कर रहे हैं। अब तक 39 पार्षद अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।

10 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब सभी 10 नगर निकायों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आज को सीधी टक्कर है।

तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

नगर परिषद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एपीआरटीएस परिसर में तहसीलदार भू-अभिलेख रामपाल बैरवा, एपीआरटीएस से घंटाघर तक अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार और पूरे टोंक शहर के लिए जिला रसद अधिकारी इंद्रपाल मीणा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

सभापति चुनाव में वार्ड नंबर 55 की पार्षद बीना छामुनिया मतदान के लिए पहुंचीं। कांग्रेस की वार्ड नंबर 25 की पार्षद गायत्री चौरसिया ने भी मतदान किया। वार्ड नंबर 23 से भाजपा पार्षद आशा जैन ने वोट डाला। वहीं, टोंक नगर परिषद के बीजेपी के 19 पार्षद एक साथ वोट देने पहुंचे।

कांग्रेस और निर्दलीय ने वोट डाला

इसके अलावा कांग्रेस के भागचंद गुर्जर, मदन कीर, रामदेव गुर्जर, सुनील बंसल, नरेंद्र महावर, रफिका बेगम, हरेंद्र सैनी, कल्याण मल, अशोक बैरवा, ओसामा खान, आमिर खान, फरीदा बेगम और रेणु कलाल सहित अन्य पार्षदों ने मतदान किया। निर्दलीय पार्षद अजय सैनी, छोटू गुर्जर, प्रिया सैनी और महावीर यादव ने भी वोट डाला।

कांग्रेस पार्षद भागचंद गुर्जर ने मतदान किया। वहीं कांग्रेस के सुनील बंसल, रामदेव गुर्जर समेत अन्य पार्षद भी मतदान के लिए पहुंचे। कांग्रेस की फरीदा बेगम, अकरम खान, ओसाफ और निर्दलीय नरेंद्र भी वोट डालने पहुंचे। जानकारी के अनुसार अब तक कांग्रेस के 14 और भाजपा के 3 पार्षदों सहित कुल 39 पार्षद मतदान कर चुके हैं। मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

पूर्व विधायक और डीएसपी में नोकझोंक

टोंक में बीजेपी के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने मतदान स्थल परिसर में बीजेपी के पार्षदों को कांग्रेस के पार्षद द्वारा गुमराह करने का आरोप रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान और डीएसपी मृत्युजंय मिश्रा से की है। इसे लेकर मेहता और डीएसपी में नोक झोंक भी हुई। फिर रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान ने बाहर आकर समझाइश की। बीजेपी पार्षदों को अपने साथ सुरक्षा में मतदान करवाने ले गई।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव