निवाई, 2 घंटे पहले

निवाई नगर पालिका में भाजपा को बोर्ड बन गया है। भाजपा के नरेंद्र शर्मा ने पालिकाध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस की रेखा जैन को 2 वोट से हराया है।

निवाई में कुल 40 वार्ड हैं। इनमें 18 बीजेपी और 19 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। बहुमत के लिए 21 पार्षदों को होना जरूरी था। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन दिया और भाजपा को बोर्ड बन गया।


नरेंद्र शर्मा ने पहली बार पालिका का चुनाव लड़ा था। भाजपा ने उन्हें वार्ड 5 से उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस के राजेश स्वामी को 376 वोटों से हराकर वो पार्षद चुने गए और बाद में पालिकाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
पालिकाध्यक्ष के रिजल्ट की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और विक्ट्री साइन दिखाकर जश्न मनाया।







