सचिन-कोहली के क्लब में आ सकते हैं रोहित शर्मा:वनडे में 12 हजार रन से 73 रन दूर; आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा मुकाबला

Spread the love

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

ओपनर रोहित शर्मा 12 हजार वनडे रन से 73 रन दूर हैं। रोहित के इस आंकड़े तक पहुंचते ही ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन पूरे किए थे। भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

रोहित-कोहली ने 2018 में इसी मैदान पर शतक लगाया

गुुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 2 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। 2018 में भी भारत-वेस्टइंडीज का वनडे मैच यहां खेला गया था।

वेस्टइंडीज ने 323 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारत ने रोहित और कोहली के शतकों की मदद से 8 विकेट रहते जीत दर्ज की। रोहित ने 117 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए थे। वहीं कोहली ने 107 गेंद पर 140 रन की पारी खेली थी।

रोहित-कोहली ने 2018 में दूसरे विकेट के लिए 246 रन की पार्टनरशिप कर भारत को जीत दिलाई थी।

रोहित-कोहली ने 2018 में दूसरे विकेट के लिए 246 रन की पार्टनरशिप कर भारत को जीत दिलाई थी।

कुलदीप 200 वनडे विकेट से 2 कदम दूर

कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही वे 200 वनडे विकेट लेने वाले 9वें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने 269 मैचों में 334 विकेट लिए हैं। कुलदीप से आगे भारतीय गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा 232 विकेट और मोहम्मद शमी 206 विकेट के साथ मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज से पिछले 12 वनडे में भारत सिर्फ 1 मैच हारा

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले पिछले 12 वनडे मुकाबलों में भारत ने 11 मैच जीते हैं। वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 1 मैच जीत सका।

दोनों टीमों के बीच कुल 143 वनडे खेले गए। भारत ने 73 मैच जीते, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

गिल ने इस साल 95 के एवरेज से रन बनाए

  • शुभमन गिल इस साल वनडे में भारत के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 10 वनडे में 671 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 95.85 के बैटिंग एवरेज से बल्लेबाजी की।
  • विराट कोहली ने भी 7 मैचों में 523 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल 87.16 की एवरेज से रन बनाए हैं।
  • गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 23 रन देकर 5 विकेट रहा।

इस साल वेस्टइंडीज के टॉप वनडे प्लेयर्स

  • केसी कार्टी ने इस साल 8 वनडे में 234 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 64.64 और बेस्ट स्कोर 95 रन है।
  • अल्जारी जोसेफ ने 8 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 5.21 है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/41 रहा है।

भारत पहले वनडे में 3 ऑलराउंडर्स के साथ खेला था

भारत ने पहले वनडे में तीन ऑलराउंडर्स के साथ टीम उतारी थी। इसमें नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और नमन धीर शामिल रहे।

भारत के पास तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज के विकल्प हैं। पहले वनडे में सिराज प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। अगर सिराज को मौका मिलता है, तो भारत ऑलराउंडर्स में से एक को बाहर कर सकता है।

शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स चोटिल हुए

मैच से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। पिछले मैच में 101 रन की पारी खेलने वाले ओपनर जस्टिन ग्रीव्स चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें काफ इंजरी हुई है। ग्रीव्स की जगह शेरफेन रदरफोर्ड को मौका दिया जा सकता है।

ग्रीव्स ने पहले मैच में 108 गेंद पर 101 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे।

ग्रीव्स ने पहले मैच में 108 गेंद पर 101 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे।

गुवाहाटी में हर पारी में 300+ स्कोर बना

बरसापारा स्टेडियम में अब तक 2 वनडे खेले गए हैं। इन चारों पारियों में 300 से ज्यादा रन का स्कोर बना है।

गुवाहाटी में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने थंडरस्टॉर्म की संभावना भी जताई गई है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज- शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, जेवेल एंड्रयू, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेयडन सील्स।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव