निवाई, 2 घंटे पहले

निवाई के श्रीसुखपूरा गांव में अखिल भारतीय श्रम गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बैराठी का जांगिड़ समाज ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लल्लू लाल सेदरिया भी मौजूद थे। समाज के लोगों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार बैराठी को माला और साफा पहनाया।

प्रतियोगी परीक्षा में आगे बढ़ने की बताई जरूरत
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बैराठी ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठित शक्ति और दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा, आधुनिक तकनीक, डिजिटल नवाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाने की जरूरत बताई।
नए उद्यमों में आगे आने का आह्लान
बैराठी ने युवाओं से स्वरोजगार और नए व्यावसायिक उद्यमों में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे युवा सिर्फ नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले भी बन सकेंगे।
उन्होंने बताया कि महासभा हमेशा श्रम के सम्मान, स्वाभिमान और समाज के हक व अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार है। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश डूंगरी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामचंद्र जांगिड़ और टोंक जिलाध्यक्ष कजोड़ मल का भी स्वागत किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला पदाधिकारी श्योजीराम जांगिड़, कालूराम जांगिड़, रमेश जांगिड़, हनुमान जांगिड़, राधेश्याम जांगिड़, प्रेमप्रकाश जांगिड़, नाथूलाल, बाबूलाल, मनीष जांगिड़, शशिकांत जांगिड़, सुरेश और रामलाल जांगिड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।




