निवाई, 9 घंटे पहले

निवाई में शहरी सरकार के लिए हुए मतदान के बाद अब कल मतगणना होगी। यह मतगणना निवाई कृषि उपज मंडी में होगी, जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

निवाई में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को वोट डाले गए थे। इसमें 81.80 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया था।
सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। उम्मीद है कि दोपहर 12 बजे तक नतीजे साफ हो जाएंगे और सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
इस चुनाव में कुल 121 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना 9 राउंड में पूरी होगी। चेयरमैन का पद अनारक्षित है।





