
निवाई के सिरस गांव के श्योसिहपुरा से चौथ का बरवाड़ा के लिए एक पदयात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू हुई। इस दौरान माताजी के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
यह पदयात्रा ठाकुर जी महाराज मंदिर से रवाना हुई। पंडित सत्यनारायण शर्मा ने विधि-विधान से ध्वज पूजन कर इसे चौथ माता के जयकारों के साथ आगे बढ़ाया।
इस पदयात्रा में महिला और पुरुषों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पैदल यात्री चौथ माता मंदिर में ध्वज चढ़ाकर सुख-शांति की कामना के लिए धोक लगाएंगे।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सत्यनारायण जाट, हरिशंकर जाट, मुकेश परजापत, शोराज कुमार, राकेश योगी, मुरारी परजापत, हरिराम जाट, कैदार परजापत, तुलसीराम, राजु, देशराज, छोटु गुर्जर, कमल, गुलाब देवी, गोकली देवी, गुड्डी, ममता योगी और गडुली देवी सहित कई महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद थे।




