
निवाई के गांव खणदेवत में भेरुजी महाराज के स्थान से देवधाम जोधपुरिया के लिए 9वीं पदयात्रा शुरू हुई। यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई।
पंडित सीताराम शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज की पूजा की और पदयात्रा का शुभारंभ किया।
पदयात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए देवधाम जोधपुरिया की ओर बढ़ी। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान देवनारायण जी के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इस पदयात्रा में राजेश खटाणा, धारासिंह खटाणा, रामलाल, कानाराम, सियाराम, खुशीराम, मुकेश कोली, मनराज गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, बहादुरसिंह गुर्जर, देवकरण गुर्जर, विशाल बोकण, हरफूल गुर्जर, दुर्गाशंकर गुर्जर और सांवरमल गुर्जर समेत कई श्रद्धालु शामिल थे।




