वॉट्सएप पर हर मैसेज भेजने पर कल से लगेगा चार्ज:फिलहाल बिजनेस कंपनियों पर लागू, कस्टमर को कोई शुल्क नहीं देना होगा

Spread the love

1 अक्टूबर 2026 से वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर चार्ज लगेगा।अब तक के नियम के अनुसार, जब कोई ग्राहक किसी बिजनेस को मैसेज करता था, तो कंपनी अगले 24 घंटे के अंदर बिना कोई फीस दिए ग्राहक को जवाब दे सकती थी।

यह बदलाव केवल API का इस्तेमाल करने वाले बड़े कारोबारों और कंपनियों पर लागू होगा। साधारण वॉट्एसप इस्तेमाल करने वाले आम लोगों और ‘वॉट्सएप बिजनेस एप’ चलाने वाले छोटे कारोबारियों के लिए यह सेवा पहले की तरह ही फ्री रहेगी।

कंपनियों को 30 सितंबर तक पेमेंट का तरीका अपने अकाउंट में जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर 1 अक्टूबर से उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रोक दी जाएगी।

1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

  • ऑर्डर और डिलीवरी अपडेट पर चार्ज: अब तक जब आप किसी कंपनी को मैसेज करते थे, तो अगले 24 घंटे में कंपनी आपको ऑर्डर कन्फर्मेशन, ट्रैकिंग लिंक या डिलीवरी डिटेल्स जैसे यूटिलिटी मैसेज फ्री में भेज पाती थी। अब मैसेज भेजने पर कंपनियों को फीस देनी होगी।
  • मुफ्त जवाब देने की तय सीमा: ग्राहकों के सवालों के जवाब यानी सर्विस मैसेज देने के लिए कंपनियों को हर महीने प्रति वॉट्सएप नंबर सिर्फ 1,000 मैसेज ही फ्री मिलेंगे। यह लिमिट खत्म होते ही कंपनी को हर मैसेज का चार्ज देना होगा।
  • 24 घंटे बाद वाले नियम पुराने ही रहेंगे: 24 घंटे की विंडो खत्म होने के बाद जो मैसेज कंपनियां भेजती थीं, उन पर पहले भी चार्ज लगता था और आगे भी लगता रहेगा। उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्या-क्या चीजें अभी भी फ्री रहेंगी?

  • 1,000 फ्री सर्विस मैसेजेस: हर महीने प्रत्येक बिजनेस नंबर को ग्राहकों के सवालों का जवाब देने के लिए 1,000 फ्री सर्विस मैसेजेस मिलेंगे।
  • ग्राहकों के लिए पूरी तरह फ्री: आम यूजर्स या ग्राहक किसी बिजनेस को मैसेज भेजने या उनसे रिप्लाई और अपडेट्स लेने के लिए कोई चार्ज नहीं देंगे।
  • क्लिक-टू-व्हाट्सएप विज्ञापन:यदि आप फेसबुक या इंस्टाग्राम पर किसी विज्ञापन के ‘WhatsApp’ बटन पर क्लिक करके कंपनी से बात शुरू करते हैं, तो कंपनी के लिए अगले 72 घंटे यानी 3 दिन तक मैसेज भेजना फ्री रहेगा।

आम वॉट्सएप और बिजनेस प्लेटफॉर्म में अंतर

वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म कंपनियों के लिए बनाया गया एक खास सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जो उन्हें एक साथ लाखों ग्राहकों से जुड़ने में मदद करता है।

आम वॉट्सएप और छोटे दुकानदारों वाले ‘वॉट्सएप बिजनेस एप’ से अलग, यह कोई फोन एप नहीं होता। इसे बैंक, एयरलाइंस, फ्लिपकार्ट या जोमैटो जैसी बड़ी कंपनियां अपने कंप्यूटर सिस्टम या सॉफ्टवेयर से जोड़कर इस्तेमाल करती हैं।

इसके जरिए कंपनियां ग्राहकों को ऑटोमैटिक तरीके से OTP, बैंक बैलेंस, फ्लाइट-ट्रेन के टिकट, सामान की डिलीवरी अपडेट और चैटबॉट के जरिए कस्टमर सपोर्ट देती हैं। आसान शब्दों में, यह बड़ी कंपनियों के लिए ऑटोमैटिक मैसेज भेजने का एक बिजनेस टूल है।

Related Posts

कैफे-3 के नए नियम, EV सस्ती होंगी:नई पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का माइलेज 30 kmpl करना होगा, कंपनियों को 5 साल का समय मिला

Spread the love

Spread the loveआने वाले दिनों में ईवी सस्ती हो सकती है। वहीं पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में ज्यादा माइलेज मिल सकता है। केंद्र सरकार ने पैसेंजर गाड़ियों के लिए CAFE-3 नियमों की…

Read more

आईफोन-एपल वॉच से बिना PIN-OTP पेमेंट कर सकेंगे:एपल पे भारत में लॉन्च, एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना; जानें- कैसे काम करेगा

Spread the love

Spread the loveएपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस ‘एपल पे’ को लॉन्च कर दिया है। साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव