विकसित भारत यंग लीडर्स क्विज 2027 पर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

उनियारा, 5 घंटे पहले

शहर के सवाई माधोपुर रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता 2027 को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के साथ नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य मनीष नैनीवाल ने की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा अपनी प्रतिभा, ज्ञान, रचनात्मक सोच से देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के उद्देश्य, प्रक्रिया, अलग-अलग चरणों की जानकारी दी गई। बताया गया कि क्विज प्रतियोगिता कुल पांच चरणों में होगी। इन चरणों से प्रतिभावान युवाओं का चयन होगा। अंतिम चरण में चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार रखने का मौका मिलेगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय कुमार मीणा, द्वितीय इकाई के प्रभारी राजेश यादव ने पंजीकरण, भागीदारी, चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा। इस मौके पर गृह विज्ञान की सहायक आचार्य मीनाली रमेश, अन्य संकाय सदस्य, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज