मेले में महिला डांसर के साथ जमकर नाचे ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर,VIDEO:सांस्कृतिक संध्या में बुलाई थी आर्केस्ट्रा, बूंदी DTO में डेपुटेशन पर हैं इंस्पेक्टर

Spread the love

टोंक, 5 घंटे पहले

टोंक जिले के उनियारा उपखंड क्षेत्र के रोहित गांव में आयोजित तेजाजी मेले की सांस्कृतिक संध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में एक साल से डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा महिला डांसर के साथ मंच पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 5 मिनट तक डांस किया। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद चर्चा में आ गया है।बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा महिला डांसर के साथ मंच पर ठुमके लगाते हुए नजर आए।

बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा महिला डांसर के साथ मंच पर ठुमके लगाते हुए नजर आए।

6 और 7 सितंबर को लगा था तेजाजी मेला

दरअसल, उनियारा उपखंड की झुंडवा ग्राम पंचायत के रोहित गांव में 6 और 7 सितंबर को ग्रामीणों की ओर से तेजाजी महाराज के मेले का आयोजन किया गया था।

मेले के समापन पर 7 सितंबर की शाम सांस्कृतिक संध्या रखी गई थी। जिसमें बाहर से ऑर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी।

मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बारां जिला मुख्यालय पर पदस्थ और करीब एक साल से बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा को ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था। वे कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे।

महिला डांसर के साथ 5 मिनट तक डांस किया

कार्यक्रम के दौरान ऑर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार रिकॉर्डिंग गानों पर प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान एक महिला डांसर मीणा वाटी गीत पर डांस कर रही थी।

उसे देखकर मुख्य अतिथि हंसराज मीणा भी मंच पर पहुंच गए और महिला डांसर के साथ डांस करने लगे। बताया गया है कि उन्होंने करीब 5 मिनट तक ठुमके लगाए।

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग इसे पद की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग इसे पद की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कार्यक्रम के दौरान किसी व्यक्ति ने परिवहन निरीक्षक के डांस का वीडियो बना लिया। कुछ दिन पहले इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद वीडियो चर्चा में आ गया।

वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग इसे पद की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे भावनाओं में बहकर अचानक मंच पर जाकर डांस करना बता रहे हैं।

रोहित गांव के पूर्व सरपंच हरिराम मीना ने भी कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ डांस किया।

रोहित गांव के पूर्व सरपंच हरिराम मीना ने भी कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ डांस किया।

पूर्व सरपंच ने भी किया डांस

परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा के अलावा रोहित गांव के पूर्व सरपंच हरिराम मीना ने भी कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ डांस किया। इस मामले में अधिकारी से बात करने मोबाइल पर प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो पाया।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज