रेसटा ने की खेल प्रतियोगिताओं की तारीख बदलने की मांग:23 हजार शिक्षकों पर 64,709 स्कूलों की जिम्मेदारी; बोले- कई जिम्मेदारियां एक साथ आईं

Spread the love

राजस्थान में शारीरिक शिक्षक अब खेल कार्यक्रम की तारीखों में उलझ गए हैं। राजस्थान शिक्षा विभाग के संशोधित खेल कार्यक्रम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं,शिक्षक प्रतियोगिता और शैक्षिक अधिवेशन की तिथियां इतनी पास रखी गई है कि शारीरिक शिक्षकों के सामने एक साथ कई जिम्मेदारियां आ गई हैं।

शिक्षक खुद खेलें या बच्चों को खिलाएं

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 16 सितंबर से शुरू होंगी। इस दौरान 16-17 सितंबर को शिक्षक प्रतियोगिता और 18-19 सितंबर को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित होंगे। ऐसे में राज्य भर में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि वे खुद शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लें या विद्यार्थियों की टीम लेकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जाएं या जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन में शामिल हों।

स्थिति इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि एक ही समय में कई विद्यालयों और अलग-अलग आयु वर्ग की टीमों की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षकों पर रहती है। प्रतियोगिताओं के बीच पर्याप्त अंतर नहीं होने से टीमों को तैयार करने, विद्यार्थियों को प्रतियोगिता स्थल तक ले जाने और उनकी व्यवस्थाएं संभालने में भी दिक्कत आएगी।

संशोधन की मांग

शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद एवं टोंक जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप जाट ने बताया कि राज्य में 64 हजार 709 स्कूल हैं,जबकि राज्य के शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों की संख्या लगभग 23 हजार ही हैं। ऐसे में कई जगह एक शारीरिक शिक्षक को अलग-अलग समूहों की टीमों के साथ प्रतियोगिताओं में जाना पड़ता है। सलावद ने कहा कि जब शारीरिक शिक्षकों की संख्या पहले ही जरूरत के मुकाबले कम हैं।

ऐसे में प्रतियोगिताओं की तिथियां एक-दूसरे के करीब रखने से खेल गतिविधियों की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं पर पड़ेगा। इसलिए माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को इस पर गंभीरता से विचार करके निर्णय करना चाहिए।अगर तिथियों में बदलाव नहीं हुआ तो प्रतियोगिताओं महज एक औपचारिकता रह जाएंगी या शारीरिक शिक्षक इनमें भाग नहीं ले पाएंगे।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव