जयपुर टीम ने KVS स्पोर्ट्स मीट में जीता ब्रॉन्ज मेडल:दतवास की हर्षिता ने डिफेंस में अहम भूमिका निभाई, लगातार दूसरे साल पदक

Spread the love

दिल्ली में आयोजित 55वें KVS स्पोर्ट्स मीट में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-6 जयपुर की अंडर-14 गर्ल्स हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 24 से 29 अगस्त तक चली, जिसमें टीम ने कई मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया। टोंक जिले से चयनित एकमात्र खिलाड़ी हर्षिता फागणा ने डिफेंस में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हर्षिता निवाई उपखंड के दतवास कस्बे की निवासी हैं। वह टोंक जिले से इस प्रतियोगिता के लिए चुनी गई एकमात्र खिलाड़ी थीं। हर्षिता ने डिफेंस की जिम्मेदारी संभालते हुए विपक्षी टीम के हमलों को रोकने में प्रभावी भूमिका निभाई।

जयपुर टीम ने कांस्य पदक जीता

टीम के कोच मनमोहन ने बताया कि जयपुर टीम का पहला मुकाबला दिल्ली से हुआ, जिसमें जयपुर ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में गुरुग्राम के खिलाफ जयपुर ने 2-0 से जीत हासिल की।

चौथे मुकाबले में जयपुर का सामना रांची से हुआ, जिसमें रांची ने 1-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद पांचवें मुकाबले में जयपुर ने गुरुग्राम को 2-0 से हराकर वापसी की। प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों ने निरंतर प्रयास किया और अंततः जयपुर टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

हर्षिता के पिता शंकरलाल फागणा जयपुर आयुक्तालय के शिवदासपुरा थाने में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। हर्षिता अपने पिता के साथ जयपुर में रहकर पढ़ाई करती हैं और हॉकी का नियमित अभ्यास करती हैं।

पिछले साल गोल्ड, इस बार ब्रॉन्ज

हर्षिता की टीम ने पिछले वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था। इस वर्ष टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। लगातार दूसरे वर्ष KVS स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करना टीम के साथ-साथ हर्षिता की मेहनत और खेल प्रतिभा को भी दर्शाता है।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव