निवाई में खेल सप्ताह का समापन:राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ आयोजन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Spread the love

निवाई में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित खेल सप्ताह का समापन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाइट प्रधानाचार्य पीयूष कुमार शर्मा और स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक, मोमेंटो और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

खेलों के महत्व के बारे में बताया

इस अवसर पर पीयूष कुमार शर्मा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना को भी बढ़ावा देता है।

व्याख्याता शारीरिक शिक्षा मोहनलाल निराला ने प्रतियोगिता परिणामों की जानकारी दी। 100 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में मनराज प्रजापत ने प्रथम, जयप्रकाश वर्मा ने द्वितीय और ल्यूसेन्ट जाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक जूनियर वर्ग में तिलक महावर प्रथम रहे। बालिका सीनियर वर्ग में निशा सैनी ने प्रथम और किस्मत यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्रतिभागी स्टूडेंट्स का जताया आभार

लम्बी कूद प्रतियोगिता में विशाल सैनी प्रथम, अमन सैनी द्वितीय और जयसिंह तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

Spread the love

Spread the loveभारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र गोल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित