रिश्वत के 10 साल पुराने मामले में तत्कालीन-पटवारी को सजा:टोंक ACB कोर्ट का फैसला-4 साल जेल में रहेगा; 25 हजार जुर्माना

Spread the love

टोंक, 5 घंटे पहले

तत्कालीन पटवारी रमेश चंद को अधिकतम चार साल की साधारण कारावास की सजा आज एसीबी कोर्ट ने सुनाई है।

टोंक में रिश्वत के 10 साल पुराने मामले में भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय ने तत्कालीन पटवारी को 4 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के मुताबिक- शिकायतकर्ता प्रहलाद कुमार ने 6 फरवरी 2016 को एसीबी टोंक में शिकायत दी थी। प्रहलाद ने शिकायत में बताया- मेरी जमीन हल्का पटवारी मोरभाटियान के गांव मोडयाला में खातेदारी की है। इसके पास में ही सिवायचक जमीन खसरा नम्बर 2077 है।

उस पर मेरा और मेरे भाई का 1-1 बीघा पर करीब 50 साल से कब्जा चला आ रहा है। जमीन पर हमने सरसों की फसल बो रखी है। इस जमीन पर गश्त करने के लिए मैं पटवारी रमेश चंद से मिला तो हम दोनों भाइयों से 5-5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

शिकायत का एसीबी ने सत्यापन किया। शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने 8 फरवरी 2016 को ट्रैप की कार्रवाई करते हुए पटवारी रमेश जाखड़ को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

अब दोषी करार दिया गया

इस मामले में जांच कर एसीबी ने आरोप पत्र 7 अप्रैल 2016 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय में पेश किया गया। शुक्रवार को तत्कालीन हल्का पटवारी जेकमाबाद अतिरिक्त प्रभार मोरभाटियान रमेश लाल जाखड़ को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7,13 (1) (डी), 13(2) के तहत दोषी माना है।

एसीबी कोर्ट ने धारा 7,13 (1) (डी), में तीन साल का कारावास की सजा और 13(2) के तहत तत्कालीन पटवारी को चार साल साधारण कारावास और 25 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से सहायक निदेशक अभियोजन भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने पैरवी की।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित