रामदेवरा के लिए पदयात्रा रवाना, जयकारों से गूंजा टोंक शहर:पदयात्रियों पर शहरवासियों ने बरसाए फूल, जगह-जगह हुआ स्वागत

Spread the love

गाजे बाजे के साथ रामदेवरा के लिए टोंक से पदयात्रा रवाना हुई।

टोंक जिला मुख्यालय से हर साल की तरह इस बार भी श्री बाबा रामदेव रुणिचा, जैसलमेर के लिए रामदेव जी की यात्रा शनिवार को गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ रवाना हुई। श्री राम सॉन्ग के नेतृत्व में पटेलों की गुहाड़ी से पदयात्रा शुरू होकर श्री राम कृष्ण मंदिर पहुंची। यहां विधिवत ध्वजा की पूजा-अर्चना की गई। यात्रियों को माला और तिलक लगाकर यात्रा सफल होने की मनोकामना के साथ रवाना किया गया।

इस दौरान रामसापीर की जय, रुणेचा रा श्याम की जय और सच्चे दरबार की जय के जयकारों से बाजार का माहौल गूंज उठा। यात्री नाचते-गाते मुख्य बाजार से होते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां कोली समाज, ग्वाला समाज, खंगार समाज, बैरवा समाज, गुर्जर समाज, खटीक समाज, रेगर समाज और माली समाज सहित विभिन्न समाजों की पदयात्रा संघ ध्वज लेकर घंटाघर स्थित कोली समाज मंदिर और हनुमान मंदिर पहुंची।

पदयात्रा में गाजे-बाजे के साथ नाचते श्रद्धालु।

मंदिर पर कोली समाज के पंच-पटेलों आदि ने यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सभी ध्वजाओं का माल्यार्पण कर आरती की गई। इसके बाद सभी यात्रियों को रामदेवरा के लिए गहलोत घाट होते हुए रवाना किया गया। इस दौरान जातरू नाचते-गाते हुए चल रहे थे और बाबा रामदेवजी के जयकारों से शहर गूंज उठा।

इस अवसर पर कोली समाज अध्यक्ष अशोक महावर, कंवरी लाल पटेल, कोली विकास समिति के हेमंत बुन्देल, महावीर महावर, जसवंत, भगवानदास, गणेश महावर, तेजपाल, गंगाराम, नदिनी, आरती, मोना, राधा, कुसुम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं माली समाज की पदयात्रा चंदा लाल सैनी के नेतृत्व में रवाना हुई।

Related Posts

‘क्रेयान्स’ में रूस-नेपाल समेत 18 राज्यों के 250 कलाकार पहुंचे:तीन दिन तक कैनवास पर उतरीं कला की अलग-अलग छटाएं

Spread the love

Spread the love20वें अंतरराष्ट्रीय कलापर्व ‘क्रेयान्स’ के समापन पर कलाकारों को कला रत्न से सम्मानित करते टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता और अन्य अतिथि। टोंक में आयोजित 20वें…

Read more

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘क्रेयान्स’ में रूस-नेपाल समेत 18 राज्यों के 250 कलाकार पहुंचे:तीन दिन तक कैनवास पर उतरीं कला की अलग-अलग छटाएं

  • October 5, 2026
‘क्रेयान्स’ में रूस-नेपाल समेत 18 राज्यों के 250 कलाकार पहुंचे:तीन दिन तक कैनवास पर उतरीं कला की अलग-अलग छटाएं

शिक्षा-विभाग के 40 उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान:15 साल की सेवा और मेरिट के आधार पर चयन, 16 दिसंबर को बीकानेर में समारोह

  • October 5, 2026
शिक्षा-विभाग के 40 उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान:15 साल की सेवा और मेरिट के आधार पर चयन, 16 दिसंबर को बीकानेर में समारोह

वेस्टइंडीज टीम ने मांगा एक्स्ट्रा नारियल पानी:इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत से टी-20 मुकाबला; डिडाइड्रेशन से बचने शाकाहारी भोजन पर जोर

  • October 5, 2026
वेस्टइंडीज टीम ने मांगा एक्स्ट्रा नारियल पानी:इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत से टी-20 मुकाबला; डिडाइड्रेशन से बचने शाकाहारी भोजन पर जोर